तनवीर अली हरिद्वार।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती के दिए आदेश,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर,नागरिक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश,
संवाददाता, हरिद्वार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आगामी 04 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
जन्माष्टमी पर जनपद के प्रमुख मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई जाती हैं, देर रात तक भजन-कीर्तन व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा कई क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इस दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मजिस्ट्रेटी तैनाती और जिम्मेदारियां
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
- नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को हरिद्वार नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की रुड़की सब-डिवीजन में व्यवस्था संभालेंगे।
- उप जिलाधिकारी (SDM) हरिद्वार, लक्सर एवं भगवानपुर अपने-अपने सब-डिवीजन की कमान संभालेंगे।
- आवश्यकता पड़ने पर संबंधित नायब तहसीलदारों को भी ग्राउंड पर तैनात किया जाएगा।
अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी तैनात मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नागरिक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश
पर्व के दौरान आम जन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:
- पुलिस प्रशासन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।
- विद्युत विभाग: निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
- जल संस्थान एवं पेयजल निगम: सुचारु पेयजल व्यवस्था बनाए रखेंगे।
- नगर निगम (हरिद्वार व रुड़की): मंदिरों और शोभायात्रा मार्गों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाएगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं ताकि जन्माष्टमी पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित ने की राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, हरिद्वार में 99% विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न, डीएम ने सभी को किया आश्वस्त पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा कार्य…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व खाद्य सुरक्षा विभाग का का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कैडबरी चॉकलेट, दूध, पनीर और मावे के 10 सैंपल सील; चॉकलेट के खास बैच की बिक्री पर रोक…
डीएलएसए अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेश पर सचिव सिमरनजीत कौर ने किया निरीक्षण; 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 8 सितंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर…