डीएम मयूर दीक्षित ने की राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा  बैठक, हरिद्वार में 99% विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न, डीएम ने सभी को किया आश्वस्त पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा कार्य…

तनवीर अली हरिद्वार।

डीएम मयूर दीक्षित ने की राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा  बैठक, हरिद्वार में 99% विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न, डीएम ने सभी को किया आश्वस्त पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा कार्य,

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन एवं समीक्षा को लेकर एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के सक्रिय सहयोग से जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का 99 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मिले पूर्ण सहयोग के लिए सभी दलों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष बचे कार्य को भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।

​बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में पुनरीक्षण कार्य बेहद पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संचालित हो रहा है।

​इस बैठक में पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (रुड़की) राजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, चंद्रपाल सिंह, कैलाश प्रधान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed