हरिद्वार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) नैनीताल के निर्देशानुसार, तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) हरिद्वार के अध्यक्ष श्री नरेंद्र दत्त के आदेश पर चलाए जा रहे 60 दिवसीय विशेष अभियान ‘मेगा ड्राइव’ के तहत विभिन्न विधिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सिविल जज (एस.डी.) एवं डीएलएसए सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने ग्राम एक्कड़ कलाँ में साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरा लीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्रों) के कार्यों की गहन समीक्षा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
8 सितंबर को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर का आयोजन
डीएलएसए सचिव ने ग्राम एक्कड़ कलाँ के पंचायत घर (अंबेडकर भवन) में आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के साथ बैठक की। सचिव ने सख्त निर्देश जारी किए कि सभी संबंधित विभागों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सराय व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विधिक सलाह दी। इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता काजल सैनी और लॉ इंटर्न्स भी उपस्थित रहे।
अधिकार मित्रों की बैठक और खाद्य सुरक्षा समीक्षा
इसके अलावा, डीएलएसए सभागार में सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक आयोजित कर अगस्त माह के कार्यों की समीक्षा की गई और सितंबर माह के एक्शन प्लान पर दिशा-निर्देश दिए गए।
सायं काल डीएलएसए कार्यालय में ‘प्रिवेंशन ऑफ फूड एंड एक्सपायरी आइटम’ विषय पर ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
तनवीर अली हरिद्वार।
डीएलएसए अध्यक्ष व सचिव के निर्देशन में ग्राम एक्कड़ कलाँ में निरीक्षण; 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 8 सितंबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

More Stories
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती के दिए आदेश,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर,नागरिक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश…
डीएम मयूर दीक्षित ने की राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, हरिद्वार में 99% विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न, डीएम ने सभी को किया आश्वस्त पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा कार्य…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व खाद्य सुरक्षा विभाग का का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कैडबरी चॉकलेट, दूध, पनीर और मावे के 10 सैंपल सील; चॉकलेट के खास बैच की बिक्री पर रोक…