तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में ‘लिटराटी कॉनकुर्सो-2026’ का सफल आयोजन; डीएवी सेंटेनरी रहा प्रथम…
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में 2 सितंबर को अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता ‘लिटराटी कॉनकुर्सो-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य, कल्पनाशीलता और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक अद्भुत संगम साबित हुआ।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात प्रमुख विद्यालयों—आचार्यकुलम, बीएमएल मुंजाल ग्रीन मैडोस स्कूल, ग्रीनवे मॉडर्न पब्लिक स्कूल (रुड़की), माउंट लिटेरा जी स्कूल, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस अकादमी और मेजबान डीपीएस रानीपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर स्वागत गीत से हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन स्वर-लहरी, भाव-भंगिमा और अभिनय क्षमता से कविताओं को मंच पर जीवंत कर दिया। आयोजन के दौरान ‘‘सिंड्रेला की नई कहानी-निडर, दृढ-संकल्पित और साहसी’’ विषय पर आधारित प्रस्तुति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
डॉ. राधिका नागरथ, श्री सुनील मानसिंह एवं श्रीमती ऋचा गोयल के निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया:
- प्रथम स्थान: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल (₹6000 नकद पुरस्कार)
- द्वितीय स्थान: ग्रीनवे मॉडर्न एकेडमी, रुड़की (₹4000 नकद पुरस्कार)
- तृतीय स्थान: डीपीएस रानीपुर (₹2000 नकद पुरस्कार)
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास, मंच-भय को दूर करने और उनमें आत्मविश्वास का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य (अकादमी) श्री पविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्या सुश्री अनुपमा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ विंग की प्रधानाप्रभारी सुश्री आरती बाठला सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी विद्यालयों ने डीपीएस रानीपुर के इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

More Stories
हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027 की तैयारियां तेज: सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए SSP नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में CCR में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कुम्भ को लेकर पुलिस महकमे ने कसी कमर…
कलियर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रात में फायरिंग करने वाला आरोपी 12 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार कर, फायरिंग की घटना का किया खुलासा…
लक्सर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, वांछित केमिस्ट को बदायूं से किया गिरफ्तार, उत्तराखंड और यूपी में फैला रखा था नशीले पदार्थों का नेटवर्क…