BHEL ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को सौंपा 283.56 करोड़ रुपये का लाभांश; CMD सदाशिव मूर्ति ने केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को सौंपा चेक…

तनवीर अली हरिद्वार।

BHEL ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को सौंपा 283.56 करोड़ रुपये का लाभांश; CMD सदाशिव मूर्ति ने केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को सौंपा चेक

हरिद्वार (02 सितम्बर): सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश भुगतान किया है।

​कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री के. सदाशिव मूर्ति ने भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री कामरान रिज़वी की गरिमामय उपस्थिति में यह लाभांश चेक माननीय केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी को भेंट किया।

​वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिया गया यह 283.56 करोड़ रुपये का लाभांश (जो सरकार की 58.17% इक्विटी हिस्सेदारी पर आधारित है), पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभांश की तुलना में ढाई गुना से भी अधिक है।

​इस अवसर पर भारी उद्योग मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और बीएचईएल बोर्ड के निदेशक गण भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अपने सभी शेयरधारकों को कुल मिलाकर 487.49 करोड़ रुपये का लाभांश वितरित किया है, जो कंपनी के बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।

You may have missed