तनवीर अली हरिद्वार।
विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर DLSA सचिव सिमरनजीत कौर ने किया निरीक्षण
- 10 अक्टूबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक्कड़ कलां में आयोजित होगा वृहद शिविर
- जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त होंगे मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी व SSP भी करेंगे शिरकत
बहादराबाद (हरिद्वार)। आगामी 10 अक्टूबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक्कड़ कलां में आयोजित होने वाले वृहद विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों का मंगलवार को जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर तथा खंड विकास अधिकारी (BDO) बहादराबाद ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
10 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, जिलाधिकारी हरिद्वार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार सहित जनपद स्तर के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान DLSA सचिव सिमरनजीत कौर एवं खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर, सभागार, मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तथा स्वच्छता का बारीकी से अवलोकन किया। सचिव महोदया ने विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही आमजन तक विधिक साक्षरता का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

More Stories
पड़ोसन ही निकली चोर: गुरुबक्श विहार में लाखों के जेवरात चोरी मामले का कनखल पुलिस ने खुलासा कर, पड़ोसन को किया गिरफ्तार,करीब 5 लाख के जेवरात किए बरामद…
कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जीआरपी एसपी अरुणा भारती ने रेल अधिकारियों संग की समन्वय बैठक, जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार में आयोजित हुई संयुक्त गोष्ठी; सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं का तैयार हुआ खाका,अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विकास, पार्किंग व्यवस्था और आपदा प्रबंधन एसओपी (SOP) पर बनी सहमति…
बिना आरटीओ पंजीकरण बिक रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच: एआरटीओ नेहा झा व निखिल शर्मा की कार्रवाई में दो वाहन ज़ब्त, विक्रेताओं से मांगा स्पष्टीकरण,