बिना आरटीओ पंजीकरण बिक रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच: एआरटीओ नेहा झा व निखिल शर्मा की कार्रवाई में दो वाहन ज़ब्त, विक्रेताओं से मांगा स्पष्टीकरण,

तनवीर अली हरिद्वार।

बिना आरटीओ पंजीकरण बिक रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच: एआरटीओ नेहा झा व निखिल शर्मा की कार्रवाई में दो वाहन ज़ब्त, विक्रेताओं से मांगा स्पष्टीकरण,

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ और ‘बिना लाइसेंस’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा एवं एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान गति व मोटर पावर के मानकों में उल्लंघन की आशंका पर दो इलेक्ट्रिक स्कूटियों को तकनीकी परीक्षण हेतु ज़ब्त किया गया। साथ ही संबंधित विक्रेताओं से स्पष्टीकरण माँगा गया है।

​जाँच में वाहनों की अधिकतम गति, मोटर क्षमता और परीक्षण प्रमाणपत्रों का मिलान किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहनों में अनधिकृत बदलाव तो नहीं किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों को कम गति का बताकर बेचना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, खासकर नाबालिगों के लिए।

​परिवहन विभाग ने खरीदारों से अपील की है कि वे विक्रेताओं के मौखिक दावों के बजाय अधिकृत प्रमाणपत्र देखकर ही वाहन खरीदें। वहीं, भ्रामक जानकारी देकर वाहन बेचने वाले विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed