रानीपुर पुलिस व ANTF का संयुक्त ऑपरेशन: ऑपरेशन प्रहार में 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, गांजा, नशीले इंजेक्शन व नकदी बरामद,  कार्रवाई से नशा तस्करों में मचा हड़कंप…

तनवीर अली हरिद्वार।

रानीपुर पुलिस व ANTF का संयुक्त ऑपरेशन: ऑपरेशन प्रहार में 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, गांजा, नशीले इंजेक्शन व नकदी बरामद,  कार्रवाई से नशा तस्करों में मचा हड़कंप…

​हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस और ए.एन.टी.एफ. (ANTF) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो शातिर नशा तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नशीले इंजेक्शन, बिक्री की नकदी और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

​सुमननगर से 2 किलो गांजे के साथ नाई गिरफ्तार

निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सुमननगर के पास से मोहम्मद फैजान (19 वर्ष) निवासी बिजनौर (हाल निवासी सलेमपुर, रानीपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी सलेमपुर में नाई की दुकान चलाता है, जिसकी आड़ में वह गांजा बेचने का धंधा कर रहा था। उसके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 2,000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी व उसके साथी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​फाउंड्री गेट के पास इंजेक्शन तस्कर बाइक सहित दबोचा

रात में चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम नेFoundry Gate से धीरवाली मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध मोहम्मद आदिल (26 वर्ष) निवासी शामली (हाल निवासी पांवधोई, ज्वालापुर) को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine Injection Leegesic) और 1,170 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 250 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से घूमते-फिरते युवाओं को बेचता था। आदिल व उसके सप्लायर पर धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

​कुल बरामदगी विवरण:

  • ​गांजा: 02 किलो 20 ग्राम
  • ​नशीले इंजेक्शन: 15 अदद (Buprenorphine Leegesic)
  • ​नकदी: ₹3,170 रुपये
  • ​वाहन: हीरो एक्सट्रीम (Hero Xtreme) मोटरसाइकिल

​सराहनीय पुलिस व ANTF टीम:

  • ​रानीपुर पुलिस: प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उ0नि0 पुनीत दनौसी, उ0नि0 अशोक सिरसवाल, हे0का0 शिवराज शर्मा, कानि0 जयदेव, कानि0 महेन्द्र तोमर, कानि0 कुंवर राणा।
  • ​ANTF टीम: प्रभारी शान्ति कुमार, हे0का0 रियाज अली।

You may have missed