पड़ोसन ही निकली चोर: गुरुबक्श विहार में लाखों के जेवरात चोरी मामले का कनखल पुलिस ने खुलासा कर, पड़ोसन को किया गिरफ्तार,करीब 5 लाख के जेवरात किए बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

पड़ोसन ही निकली चोर: गुरुबक्श विहार में लाखों के जेवरात चोरी मामले का कनखल पुलिस ने खुलासा कर, पड़ोसन को किया गिरफ्तार,करीब 5 लाख के जेवरात किए बरामद…

हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। कोतवाली कनखल क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबक्श विहार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए पीड़ित की पड़ोसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए करीब ₹5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

​घटना का विवरण

​गुरुबक्श विहार, कनखल निवासी नितिन राठी ने दिनांक 02 अक्टूबर को कोतवाली कनखल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 01 अक्टूबर को उनके घर से अज्ञात चोरों ने सोने व चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 371/26, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने मामले के अनावरण के लिए सुराग जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पीड़ित के ही भवन में पड़ोस में रहने वाली महिला की भूमिका संदिग्ध पाई गई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 06 अक्टूबर को आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

​बरामदगी

  • ​बरामद सामान: चोरी किए गए सोने एवं चांदी के समस्त आभूषण।
  • ​अनुमानित कीमत: लगभग ₹5,00,000/- (पाँच लाख रुपये)।

​पुलिस टीम

​घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:

  1. ​उ0नि0 उमेश लोधी
  2. ​हे0का0 जितेन्द्र शाह
  3. ​का0 कुलदीप
  4. ​का0 दिगपाल
  5. ​का0 विरेन्द्र चौहान
  6. ​का0 अरविन्द नौटियाल
  7. ​म0का0 राजरानी

You may have missed