​कांवड़ यात्रा 2026: पुलिस प्रशासन के सहयोग में उतरा सिडकुल उद्योग जगत, एसएमएफयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स ने भेंट की खाद्य सामग्री,​संगठन के अध्यक्ष राज अरोड़ा के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में लगे पुलिसकर्मियों और सेवा शिविरों के सहयोग हेतु भारी मात्रा में आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री पुलिस प्रशासन को भेंट की,

तनवीर अली हरिद्वार।

कांवड़ यात्रा 2026: पुलिस प्रशासन के सहयोग में उतरा सिडकुल उद्योग जगत, एसएमएफयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स ने भेंट की खाद्य सामग्री,​संगठन के अध्यक्ष राज अरोड़ा और महामंत्री सुयश वालिया के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में लगे पुलिसकर्मियों और सेवा शिविरों के सहयोग हेतु भारी मात्रा में आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री पुलिस प्रशासन को भेंट की,

​हरिद्वार। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा 2026 के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ मेले के दौरान दिन-रात जनसेवा, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था में जुटी उत्तराखंड पुलिस के सम्मान और सहयोग में औद्योगिक संगठन ‘एसएमएफयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स’ (सिडकुल एसोसिएशन) आगे आया है।
​संगठन के अध्यक्ष राज अरोड़ा और महामंत्री सुयश वालिया के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में लगे पुलिसकर्मियों और सेवा शिविरों के सहयोग हेतु भारी मात्रा में आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री पुलिस प्रशासन को भेंट की।

​उद्यमियों ने जताया पुलिस प्रशासन का आभार।

​इस अवसर पर सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष राज अरोड़ा ने उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा:
​”कांवड़ मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह व्यवस्था और सेवा की भी परीक्षा है। इस भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में उत्तराखंड पुलिस के जवान चौबीसों घंटे पूरी निष्ठा से कांवड़िय़ों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस की यह उत्कृष्ट जनसेवा व कार्यप्रणाली प्रेरणादायी है। सामाजिक और औद्योगिक जिम्मेदारी को समझते हुए हमारे संगठन ने पुलिस प्रशासन को इस कावड़ यात्रा के दौरान एसोसिएशन के द्वारा दूसरी बार इस भगीरथ प्रयास में छोटा सा सहयोग दिया है। भविष्य में भी सिडकुल उद्योग जगत जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”

​भेंट की गई आवश्यक सामग्री का विवरण।

​1 अगस्त 2026 को सौंपी गई इस खाद्य एवं पेय सामग्री सूची में कुल 42 बैग/कट्टे शामिल हैं, जिनका कुल वजन 1185 किलोग्राम है:
​आटा: 450 किग्रा (11 बैग – 40 किग्रा/बैग एवं 1 बैग – 10 किग्रा)
​देसी घी: 75 किग्रा (4 डिब्बे – 15 किग्रा/डिब्बा एवं 3 डिब्बे – 5 किग्रा)
​विभिन्न प्रकार की दालें एवं खाद्यान्न:
​अरहर दाल: 90 किग्रा (3 बैग)
​मलका दाल: 30 किग्रा (1 बैग)
​उड़द छिलका दाल: 60 किग्रा (2 बैग)
​चना दाल: 60 किग्रा (2 बैग)
​राजमा: 90 किग्रा (3 बैग)
​छोले: 60 किग्रा (2 बैग)
​काले चने: 60 किग्रा (2 बैग)
​साबुत मसूर: 60 किग्रा (2 बैग)
​लोबिया दाल: 30 किग्रा (1 बैग)
​धुली उड़द: 60 किग्रा (2 बैग)
​साबुत उड़द: 30 किग्रा (1 बैग)
​सोया बड़ी: 30 किग्रा (1 बैग – 20 किग्रा एवं 1 बैग – 10 किग्रा)
​प्रशासन ने जताया आभार।

​पुलिस प्रशासन और अधिकारियों ने सिडकुल एसोसिएशन (एसएमएफयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैंबर्स) एवं अध्यक्ष राज अरोड़ा का इस सराहनीय और सेवाभावी कदम के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि उद्योग जगत का यह सहयोग न केवल ड्यूटी पर तैनात जवानों और श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि यह समाज और पुलिस के बीच परस्पर विश्वास व सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस समय यह मौजूद रहें।
​अजय शाह जी (एस.एच.ओ. सिडकुल)
​श्री विजय सिंह नेगी
​डॉ. राज अरोड़ा जी
​श्री सुयश वालिया जी
​श्री रूपक गुप्ता जी
​श्री आर. के. त्यागी जी
​श्री सुमीत अग्रवाल जी
​श्री संदीप सिंगला जी
​श्री प्रकाश राठौर जी
​श्री दीपक गुप्ता जी
​श्री विपिन पाल जी
​श्री राम नरेश जी
​श्री निशांत जी
​श्री राजीव शर्मा जी

You may have missed