तनवीर अली हरिद्वार।
डीएम और एसएसपी ने की कांवड़ यात्रा की समीक्षा की, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी ‘मैन ऑफ द डे’ से किया सम्मानित,मूल्यांकन कर आने वाले दिनों के लिए तैयार की ठोस रणनीति तैयार,
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की अब तक की व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया और आने वाले दिनों के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान सुरक्षा तंत्र, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई। अधिकारियों ने वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुगम बनाने में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष पहल की गई। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को “मैन ऑफ द डे” सम्मान से नवाजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से डटे रहना हरिद्वार पुलिस की उच्च कार्यशैली को दर्शाता है। बैठक में जिले के तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…