तनवीर अली हरिद्वार।
शिवालिक नगर के आशीर्वाद पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भूमि पूजन कर शुरू कराया कार्य, पार्क सामाजिक समरसता और स्वस्थ जीवनशैली के केंद्र: राजीव शर्मा,
शिवालिक नगर:
शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के संकल्प के साथ वार्ड संख्या-2 (सी-8 के सामने) स्थित आशीर्वाद पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक पार्क, सड़क और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित तथा आधुनिक सुविधाओं से लैस करना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रमुख केंद्र होते हैं। नगर पालिका निरंतर ऐसे विकास कार्य कर रही है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों, बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिले। आने वाले समय में भी शिवालिक नगर के सभी वार्डों में जनहित के विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।
राजीव शर्मा ने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनता की सीधी भागीदारी और सहयोग हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्कों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही शिवालिक नगर को एक ‘आदर्श नगर’ बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अजय मलिक, आशीष, रविंद्र उनियाल, प्रणय चौरसिया, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, नीरज प्रेमी, कार्तिक प्रजापति, हिमांशु अहलावत, राजेश बालियान, सुरेंद्र करणवाल, दिनेश चौहान, बलराम नौटियाल, विजय जैन, एस.के. ग्रोवर, पूनम ग्रोवर, जे.पी. शुक्ला, ए.के. शर्मा, आदिश जैन, पी.के. शर्मा, वी.के. अग्रवाल, आशा गुप्ता, विनय त्यागी, डॉ. सपना, बी.के. शर्मा, एस. रस्तोगी, मीनाक्षी त्रिवेदी, डी.एस. नेगी, पूनम चौधरी, निशा त्यागी, लवली शर्मा, मनोज शर्मा, ब्रह्म सिंह, पवन गोयल, संजय जैन, अनुराधा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के स्नेह व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
डीएम और एसएसपी ने की कांवड़ यात्रा की समीक्षा की, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी ‘मैन ऑफ द डे’ से किया सम्मानित,मूल्यांकन कर आने वाले दिनों के लिए तैयार की ठोस रणनीति तैयार,
40वीं वाहिनी पीएसी में सेवानिवृत्त कार्मिकों को दी भावभीनी विदाई, सेनानायक IPS आयुष अग्रवाल ने उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना कर सुखद जीवन की कामना की,
हरिद्वार में SDRF के जवानों अपनी जान पर खेलकर दिखाई मुस्तैदी: कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को सकुशल बचाया,