तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में SDRF के जवानों अपनी जान पर खेलकर दिखाई मुस्तैदी: कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में डूब रहे दो श्रद्धालुओं को सकुशल बचाया,
हरिद्वार (विशेष संवाददाता)। कांवड़ मेले के दौरान SDRF उत्तराखंड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार (31 जुलाई) को एक बड़ा हादसा टल गया। SDRF की टीम ने अपनी जान पर खेलकर कांगड़ा घाट पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में डूब रहे दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले (ग्राम मदगुआँ) से आए 18 वर्षीय सुधीश ठाकुर पुत्र अमर सिंह स्नान के दौरान अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। घाट पर तैनात SDRF जवानों ने बिना एक पल गंवाए उफनती गंगा में छलांग लगाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित तट पर ले आए। तट पर ही युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया।
वहीं, दूसरी घटना में बागपत (उत्तर प्रदेश) के ग्राम डोला निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र ओमेय भी स्नान करते समय गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। मौके पर मौजूद SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें भी समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सकुशल बचाए जाने के बाद दोनों युवकों ने SDRF टीम की तत्परता और साहस के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
SDRF के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू करने वाले जवानों की पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्री व श्रद्धालु स्नान के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, गहरे पानी तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिस या SDRF जवानों को सूचित करें।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…