हरिद्वार पुलिस ने जारी किया कांवड़ मेला-2026 का ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कई रूट बदले ​घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद,

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस ने जारी किया कांवड़ मेला-2026 का ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों पर प्रतिबंध, कई रूट बदले

घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद,

श्रावण मास (28 जुलाई से 11 अगस्त 2026) में शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस ने ‘कांवड़ मेला-2026 ट्रैफिक प्लान’ जारी कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और बाहरी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रूट देखकर ही अपने गंतव्य के लिए निकलें।

​इस वर्ष श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। मेले के दौरान 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को चार मुख्य सोमवार पड़ेंगे।

1. कांवड़ वाहनों के लिए पार्किंग एवं रूट व्यवस्था

    • सहारनपुर/यमुनानगर की ओर से: कांवड़ वाहन मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर और एस.एम. तिराहा होते हुए बैरागी कैम्प पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
    • दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर से (अत्यधिक दबाव होने पर): रामपुर तिराहा, कोलकी टोल प्लाजा, मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक, लक्सर होते हुए वाहन बैरागी कैम्प पहुँचेंगे।
    • मुरादाबाद, बिजनौर व नजीबाबाद की ओर से: वाहन चिड़ियापुर व गैंडीखाता से 4.2 डायवर्जन होकर गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
    • देहरादून व ऋषिकेश की ओर से: वाहन नेपाली तिराहा, सप्तऋषि तिराहा और दूधाधारी फ्लाईओवर से होते हुए चमगादड़ टापू/लालजीवाला पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

विशेष ध्यान दें: कांवड़ वाहनों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

2. रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन

      • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की रोडवेज बसें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक से ऋषिकुल मैदान तक आएंगी और इसी मार्ग से वापस लौटेंगी।
      • देहरादून/ऋषिकेश की बसें: नेपाली तिराहा से रायवाला व दूधाधारी तिराहा होते हुए मोतीचूर पार्किंग में खड़ी होंगी।
      • नजीबाबाद रूट की बसें: लाड़पुर, 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग तक चलेंगी।
      • विशेष नोट: दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली जाने-आने वाली सभी सामान्य बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगी।

3. भारी वाहनों (ट्रक/कमर्शियल) पर सख्त प्रतिबंध

      • 29/30 जुलाई से 11 अगस्त तक: मुरादाबाद-नजीबाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन चिड़ियापुर/कांगड़ी पार्किंग और दिल्ली-मेरठ से आने वाले भारी वाहन मण्डावर में रोके जाएंगे।
      • 29 जुलाई से 4 अगस्त तक: भारी वाहनों की आवाजाही केवल रात 12:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक ही हो सकेगी।
      • 05 अगस्त से 11 अगस्त तक: भारी वाहनों का हरिद्वार में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित (नो-एंट्री) रहेगा।

4. चारधाम यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

      • केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले यात्री: दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर होकर जाएंगे या फिर दिल्ली एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे।
      • गंगोत्री/यमुनोत्री जाने वाले यात्री: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे।

5. पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए तय रूट

      • दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर जाने वाले पैदल कांवड़िये: हर की पौड़ी से रोड़ीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, आर्यनगर, जटवाड़ा पुल से बहादराबाद नहर पटरी होकर जाएंगे।
      • नजीबाबाद-मुरादाबाद जाने वाले पैदल कांवड़िये: हर की पौड़ी से सीसीआर चौक, चंडी चौक, 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी से रशियाबढ़ होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
      • देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले कांवड़िये: हर की पौड़ी, खड़खड़ी, सूखीनदी बैरियर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से आगे बढ़ेंगे।

प्रशासनिक अपील: पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आपातकालीन सेवाओं (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) और स्थानीय निजी वाहनों के लिए हिल बाईपास का उपयोग किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

You may have missed