कांवड़ मेला-2026: यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस, सिडकुल कंपनियों और ट्रांसपोर्टर के बीच बनी सहमति,​उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों ने दिया सहयोग का आश्वासन,​औद्योगिक गतिविधियों में समन्वय का आह्वान,​श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर रहेगा जोर,

तनवीर अली हरिद्वार।

कांवड़ मेला-2026: यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस, सिडकुल कंपनियों और ट्रांसपोर्टर के बीच बनी सहमति,​उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों ने दिया सहयोग का आश्वासन,​औद्योगिक गतिविधियों में समन्वय का आह्वान,​श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर रहेगा जोर,O

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसपी यातायात सुश्री निशा यादव की अध्यक्षता में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों और ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना था। एसपी यातायात निशा यादव ने औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन, कंपनी कर्मचारियों के आवागमन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

औद्योगिक गतिविधियों में समन्वय का आह्वान

एसपी यातायात ने सिडकुल की कंपनियों से अपील की कि वे कांवड़ मेले के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन करें। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और संभावित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कंपनियों ने दिया सहयोग का आश्वासन

बैठक में मौजूद सिडकुल कंपनियों ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की योजनाओं का समर्थन करते हुए कांवड़ मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

​इस अवसर पर सीओ यातायात बिपेन्द्र सिंह, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार, एसओ सिडकुल अजय शाह, (SMAU) से हरिंदर गर्ग, राज अरोरा सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों समेत ट्रांसपोर्ट यूनियनों से हाजी मुस्तफा, मौहम्मद अकरम, सम्मानित सुरेंद्र तंवर,लजजेराम,स्वामी नरेश,प्रदीप सांगवान,अश्वनी,प्रदीप कौशिक बलवान, राव अखलाक उपस्थित रहे।

You may have missed