तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक की लहर: आरक्षी विजय सिंह का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल हो गए थे विजय सिंह, पिछले कुछ समय चल रहे अस्वस्थ,
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। कोतवाली लक्सर में तैनात रहे आरक्षी विजय सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे।
क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षी विजय सिंह वर्ष 2023 में कोतवाली लक्सर में अपनी ड्यूटी के दौरान एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। तब से उनका उपचार जनपद ऊधम सिंह नगर में चल रहा था। उपचार के दौरान 16-17 जुलाई की दरमियानी रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।
एसएसपी ने जताया गहरा शोक।
आरक्षी विजय सिंह के निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, नवनीत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट कीं। एसएसपी ने ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
पुलिस महकमे में गम का माहौल।
आरक्षी विजय सिंह के निधन की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। हरिद्वार पुलिस परिवार ने अपने बहादुर साथी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया है।

More Stories
कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम मयूर दीक्षित ने मां चंडी देवी मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश
कांवड़ मेला-2026: यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस, सिडकुल कंपनियों और ट्रांसपोर्टर के बीच बनी सहमति,उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों ने दिया सहयोग का आश्वासन,औद्योगिक गतिविधियों में समन्वय का आह्वान,श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर रहेगा जोर,
‘ऑपरेशन प्रहार’ में गंगनहर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 432 नशीले कैप्सूलों के साथ किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल ,