तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: 40वी वाहिनी पीएसी स्कूल में CBSE क्लस्टर-XIX एथलेटिक्स मीट का हुआ रंगारंग आगाज, सेनानायक आयुष अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग,
हरिद्वार | 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज ‘CBSE क्लस्टर-XIX एथलेटिक्स मीट–2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में 40वीं वाहिनी के सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (आईपीएस) उपस्थित रहे।
खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन और धैर्य भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार-जीत से ऊपर उठकर सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।
18 जुलाई तक चलेगा खेल का महाकुंभ
यह एथलेटिक्स मीट 16 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगी। इन तीन दिनों में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी दौड़, कूद और थ्रो जैसी कई स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…