तनवीर अली हरिद्वार।
बिना अनुमति बाग की कटाई पर जिला अधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, 25 हरे-भरे आम के पेड़ काटने पर ठेकेदार और बाग स्वामी पर मुकदमा, ठेकेदार व बाग स्वामी को बनाया गया नामजद आरोपी, पुलिस ने कार्यवाई कर जांच की शुरू,
: बिना अनुमति फलदार बाग की कटाई, नसीम और बाग स्वामी को बनाया नामजद आरोपी
: कोतवाली से 150 मीटर दूर हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक आम के बाग में 25 हरे-भरे फलदार आम के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में उद्यान विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए महमूदपुर कलियर निवासी पेड़ ठेकेदार नसीम और बाग स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। विभाग पहले कह चुका है कि आम के पेड़ों की कटाई के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई थी।
बता दें कि शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाई जा चुकी थी। घटनास्थल पर कटे हुए तने, टहनियां और पत्तियां बिखरी मिली थीं।
मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि बिना अनुमति फलदार पेड़ों की कटाई नियमों का गंभीर उल्लंघन है। उद्यान निरीक्षक की ओर से बहादराबाद कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर नसीम और बाग स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
———–

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…