तनवीर अली हरिद्वार।
वार्ड-12 में सड़क निर्माण कार्य शुरू, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता, सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने जताया आभार, किया स्वागत, विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: राजीव शर्मा,पालिकाध्यक्ष,
मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता: पालिकाध्यक्ष
सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने जताया आभार, किया स्वागत।
हरिद्वार की नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 12 में दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और सभी विकास कार्य पूरी गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।
राजीव शर्मा ने आगे कहा कि वार्ड संख्या 12 में इन सड़कों के बनने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही आगामी बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्याओं से भी राहत मिलेगी। पालिका प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले दिनों में भी अन्य वार्डों में विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।
ये रहे उपस्थित:
इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद श्रीमती गरिमा सिंह, वीरेंद्र कुमार अवस्थी, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, हरेंद्र कुमार, सूरज नेगी, अर्जुन चौहान, तिलकराम, वीरेंद्र, सोनू, विवेक, बबलू सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…