तनवीर अली हरिद्वार।
अयोध्या व उत्तराखंड के धामों में चढ़ावे की चोरी को लेकर कांग्रेसयों ने उपनगरी ज्वालापुर में किया विरोध प्रदर्शन, उच्च स्तरीय जांच की मांग की,
हरिद्वार, 8 जुलाई 2026:
अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम मंदिर, बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धाम में हुई चढ़ावे की चोरी व कथित हेराफेरी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल स्थित शिव मंदिर पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।
भाजपा पर आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने भाजपा और आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी सनातन धर्म और करोड़ों राम भक्तों के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
धामों की पवित्रता पर उठाए सवाल।
पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान, महेश प्रताप राणा व पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के चार धामों की पवित्रता को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना चोरी के महापाप के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी सामने आई है, जिसने आम श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।
दोषियों को बचाने का लगाया आरोप।
प्रदर्शन के दौरान रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत चौधरी ने वर्तमान धामी सरकार को ‘सनातन विरोधी’ करार दिया। प्रदेश सचिव पूनम भगत और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि चंपत राय के इस्तीफे और छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाया जा रहा है, जिनका संबंध भाजपा और आरएसएस से है।
मुख्यमंत्री की जवाबदेही पर सवाल।
पार्षद प्रतिनिधि मयंक, कैलाश प्रधान व पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हुई है। मात्र एक अधिकारी को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर मनोज जाटव, मोहन राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, बी. एस. तेजियांन, सी. पी. सिंह, गौरव चौहान, मनोज सैनी, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर. बी. एन. वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेद पाल तेजियांन, मार्कण्डेय सिंह, विकास चंद्रा, मनी राम बागड़ी, डॉ. मेहरबान, जितेन्द्र चौधरी, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर, गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल. एस. रावत, जे. एस. तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
एचआरडीए द्वारा तैयार की गई रुड़की महायोजना-2041: विकास के खाके पर हुई सुनवाई, जनहित में सुझावों पर हुआ मंथन,
पिरान कलियर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी के 24 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपी किए गिरफ्तार,बाइक की बरामद,
मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट: हरिद्वार में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया महत्वपूर्ण निर्णय,