तनवीर अली हरिद्वार।
पिरान कलियर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी के 24 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपी किए गिरफ्तार,बाइक की बरामद,
कलियर: कोतवाली कलियर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की एक घटना का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेड़पुर निवासी जावेद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 जुलाई 2026 को सोहलपुर रोड स्थित उनके खेत से अज्ञात चोरों ने उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UK 08 AB 3559) चोरी कर ली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के खुलासे के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धनोरी स्थित एनआईसी कॉलेज और तिरछापुल के बीच बावन दर्रा जाने वाली लिंक रोड से दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
आरोपियों का विवरण
पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार और विशाल कुमार पुत्रगण तेलूराम, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशे के आदी हैं और शौक व नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल खुलासे में अ0उ0नि0 रामअवतार, हे0कानि0 सोनू कुमार और हे0कानि0 इसरार अली की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…