तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार:– डॉ. मेहरबान अली को कांग्रेस का प्रेस मीडिया इंचार्ज किया गया नियुक्त, महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मेहरबान अली ने जताया प्रदेश नेतृत्व का आभार।
हरिद्वार:– जिले के नव-नियुक्त प्रेस मीडिया इंचार्ज डॉ. मेहरबान अली ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
डॉ. अली ने विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, समस्त प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री बालीश्वर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति सेवा का एक बेहतरीन अवसर है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना होगा।
इस अवसर पर डॉ. मेहरबान अली ने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित पत्रकार साथियों एवं मीडिया बंधुओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…