ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बच्चियों से छेडछाड/ दुष्कर्म वाले आरोपी दुकानदार को रानीपुर पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटों के भीतर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 05 जुलाई 2026 को ग्राम राजपुर स्थित एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी की दुकान पर दो नाबालिग बच्चियाँ पहुंची थीं। आरोप है कि दुकान के मालिक ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली रानीपुर में नामजद तहरीर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तुरंत पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सबसे पहले नाबालिग पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण करवाया। इसके बाद दबिश देते हुए आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को आरोपी को गढ़मीर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान:
पुलिस ने आरोपी की पहचान अनुज बालिया पुत्र जयप्रकाश (निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, चौकी प्रभारी सुमननगर उप-निरीक्षक राकेश सिंह, उप-निरीक्षक पूजा पांडेय, कांस्टेबल जयदेव और कांस्टेबल महेंद्र तोमर शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…