तनवीर अली हरिद्वार।
शिवालिक नगर के नवोदय नगर वार्ड-13 में शुरू हुआ सड़कों का निर्माण, नागरिकों को मिलेगी आवागमन में राहत, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास,
शिवालिक नगर (हरिद्वार):
नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या-13 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना कर इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इन क्षेत्रों का होगा कायाकल्प
निर्माण कार्यों के तहत नवोदय नगर वार्ड-13 की शिवालिक गंगा विहार (गली नं. 3 और 10), ज्ञान लोक कॉलोनी, आदर्श नगर और श्री राम कॉलोनी की प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से इन क्षेत्रों में सड़कों की जर्जर स्थिति से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से न केवल नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्याओं से भी स्थायी निजात मिलेगी।”
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, पुलिया, पार्क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि जनता को इसका दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
ये रहे उपस्थित,
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, मंडल उपाध्यक्ष स्वेता सिंह, वतन वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, नीरज प्रेमी, बलवंत रावत, संचित डागर, भागेश्वरी, नीलम रावत, रोशन खान, देव विख्यात भाटी, रविंद्र उनियाल, मुकेश रावत, सुनीता जैन, रामनिवास गुर्जर, शैलेश, रिंकू कृष्णा, दानवीर, सुधांशु राय, दिनेश चंद्रा, अरुण, मनोज मिश्रा, कपिल देव कठैत, जय देव खतरी, गोपाल गोस्वामी, केवल सिंह, आनंद, बलवंत रावत, शैलेन्द्र रावत, भास्कर तिवारी, सरबजीत, अनुपम, यशपाल, स्वेता, अमन, सभासद प्रतिनिधि नीलम रावत, अंकित, संदीप, अजीत, गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…