तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट छापकर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे एक संगठित गिरोह की कमर तोड़ दी है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
दो दिन पूर्व पुलिस ने नकली नोटों के मामले में कार्रवाई की थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य एक कार (संख्या UK-08BG-6798) में नकली नोट छापने के उपकरण और जाली मुद्रा लेकर बिजनौर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई श्यामपुर पुलिस ने लालढांग तिराहे पर घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस टीम दंग रह गई, जब कार से जाली नोट बनाने का पूरा ‘सेटअप’ बरामद हुआ।
क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर (HP और Canon), 5 मोबाइल फोन और छपाई के लिए तैयार 25 पेपरशीट बरामद की हैं, जिन पर करीब 50 हजार रुपये के नकली नोट छपे हुए थे (जिनकी कटिंग अभी बाकी थी)। इसके अलावा पुलिस ने सबूत के तौर पर 500 रुपये के 4 असली नोट भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग वे नकली नोटों की गुणवत्ता सुधारने के लिए करते थे।
शातिराना था काम करने का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी गुलजार ऑनलाइन पेपर मंगवाता था, जबकि शगुन जोशी सॉफ्टवेयर और एप के जरिए असली नोटों की फोटो को एडिट कर प्रिंटिंग की गुणवत्ता बढ़ाता था। मुख्य आरोपी देवेन्द्र ने कबूल किया कि इससे पहले भी वे बिजनौर में करीब 1 लाख रुपये के नकली नोट छाप चुके हैं, जिनमें से 60 हजार रुपये वे बाजार में खपा भी चुके हैं। इसी लालच में उन्होंने गिरोह का विस्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
देवेन्द्र कुमार: निवासी सरदारपुर छांमली, बड़ापुर, बिजनौर (उम्र 31 वर्ष)
गुलजार अहमद: निवासी टांडा सिक्कावाला, बड़ापुर, बिजनौर (उम्र 30 वर्ष)
शगुन जोशी: निवासी लालढांग, श्यामपुर, हरिद्वार (उम्र 26 वर्ष)
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल ऑपरेशन में पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) सुश्री अवनी तिवारी, वरिष्ठ उप-निरीक्षक मनोज रावत, उप-निरीक्षक मोहन कठैत तथा कांस्टेबल राहुल देव, सुदेश खरोला और सुशील चौहान की मुख्य भूमिका रही।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…