तनवीर अली हरिद्वार।
बंद मकान में सेंधमारी करने वाले दो शातिर चोरों को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी हुआ माल बरामद, नशा और अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद मकानों को बनाते थे निशाना,
लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के कुशल मार्गदर्शन में चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा और अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद मकानों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और लोहे की सरिया बरामद की है।
क्या था पूरा मामला?
बीते 28 जून 2026 को ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर निवासी चन्द्रशेखर ने पुलिस को सूचना दी कि 27 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 601/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग का समन्वय करते हुए साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी की और 28 जून को ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
नशे की लत ने बनाया अपराधी
पूछताछ में आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र अशरफ (निवासी वार्ड नं. 8, लक्सर) और दीपक पुत्र शेर सिंह (निवासी वार्ड नं. 1, लक्सर) के रूप में हुई। आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी जेल जा चुके हैं। वे नशे के आदी हैं और दिन में सूने मकानों की रेकी कर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उप-निरीक्षक नितिन चौहान, उप-निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल शमशेर खां, कांस्टेबल अनिल वर्मा और होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर उर्स मेले में हुड़दंग मचाने वाले 06 असमाजिक तत्व गिरफ्तार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…