तनवीर अली हरिद्वार।
थाना पथरी, नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही,संयुक्त टीम की छापेमारी से नशे के सौदागरों में मची खलबली, चैकिंग के दौरान शाहरुख गिरफ्तार, कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद, टीम द्वारा बरामद की गई स्मैक की बाजार कीमत साढ़े पांच लाख रुपये के करीब।
एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शाहरुख नामक युवक को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
नशे के कारोबार मे संलिप्त तत्वों की धरपकड़ के लिए की जा रही कोशिशों के तहत संयुक्त टीम ने पथरी क्षेत्र मे दोगीवाला जाने वाले रास्ते फेरूपुर से आरोपी को दबोचा। आरोपी के कब्जे से बरामद 21.31 ग्राम स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है। थाना पथरी में NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।
मु.अ.स.- 305/2026
धारा – 8/21 NDPS ACT
*विवरण आरोपी-*
शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*बरामद माल-*
21.31 ग्राम स्मैक
*पुलिस टीम*
1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह
2- अ.उ.नि.मुकेश राणा
3- कां. जयपाल चौहान
4- कां. कान्तिराम
5- ANTF टीम हरिद्वार

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…