तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कार्य: ‘ऑपरेशन रिकवरी’ में लौटाए 104 खोए हुए मोबाइल, कीमत 35 लाख रुपये।
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अपनी तकनीकी दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने खो चुके 104 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोन्स की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
देश के विभिन्न राज्यों से बरामद हुए फोन
पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोन्स को ट्रैक किया। हैरानी की बात यह है कि ये मोबाइल केवल उत्तराखंड से ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे दूर-दराज के राज्यों से बरामद किए गए हैं।
कोरियर के जरिए घर पहुंचेंगे मोबाइल
कोतवाली नगर पुलिस के प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा ने बताया कि बरामद किए गए 104 मोबाइल में से 37 मोबाइल ऐसे स्वामियों के हैं, जो इतनी दूर होने के कारण हरिद्वार नहीं आ सकते। पुलिस टीम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन मोबाइल फोन्स को कोरियर के माध्यम से उनके असली मालिकों तक पहुँचाने की व्यवस्था की है। शेष फोन संबंधित स्वामियों को कोतवाली नगर बुलाकर सौंप दिए गए हैं।
खुश हुए मोबाइल स्वामी
अपने खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर स्वामियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
हरिद्वार पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल कहीं खो जाता है, तो घबराएं नहीं। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि आपका खोया हुआ उपकरण जल्द से जल्द ढूंढकर आपको वापस लौटाया जाए।
बरामद मोबाइल का ब्रांड-वार ब्यौरा:
Vivo: 23
Redmi: 18
Oppo: 13
Samsung: 11
Realme: 09
OnePlus: 06
Apple: 04
अन्य (Moto, Tecno, Poco, IQ, Narzo, Itel आदि): 20
कुल बरामद मोबाइल: 104
सफल टीम में शामिल:
इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, नवीन नेगी, संजीत कण्डारी तथा कांस्टेबल राकेश और निर्मल शामिल रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…