तनवीर अली हरिद्वार
हरिद्वार: ई-रिक्शा डीलरशिपों पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, अनियमितता मिलने पर 3 शोरूम सील,एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जगजीतपुर स्थित ई-रिक्शा शोरूमों की सघन जांच कर की कार्यवाई,
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा डीलरशिपों के खिलाफ एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जगजीतपुर क्षेत्र में चलाए गए इस औचक निरीक्षण में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले तीन प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
क्या था मामला?
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जगजीतपुर स्थित ई-रिक्शा शोरूमों की सघन जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से ट्रेड सर्टिफिकेट (Trade Certificate) की वैधता और अग्रिम कर (Advance Tax) के भुगतान संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। जांच में कई डीलरशिपों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
बंद मिले शोरूमों पर चस्पा किए गए नोटिस
अभियान के दौरान चार ऐसे प्रतिष्ठान भी मिले जो बंद थे और उनके स्वामी मौके पर उपस्थित नहीं थे। विभाग ने इन डीलरशिपों के शटर पर नोटिस चस्पा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
विभाग की दो टूक: नियम सर्वोपरि
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट और करों के भुगतान के वाहन व्यवसाय करना मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यह प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा और नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती और संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
विक्रेताओं के लिए सख्त संदेश
परिवहन विभाग ने जनपद के सभी वाहन विक्रेताओं से अपील की है कि वे सरकारी नियमों और ट्रेड सर्टिफिकेट की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…