तनवीर अली हरिद्वार
दून पुलिस की बड़ी सफलता: सेलाकुई में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार,
40 लाख का माल किया बरामद…
देहरादून। दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सेलाकुई क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का करीब 40 लाख रुपये का माल और 3 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
दिन में करते थे रैकी, रात में चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी की आड़ में दिनभर बंद घरों की रैकी करते थे। गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद घरों को वे अपना निशाना बनाते थे और रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
पुलिस की मुस्तैदी से चढ़े हत्थे
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जाल बिछाया। 22 जून को सेलाकुई क्षेत्र में एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (UK-07-AA-2277) पर सवार विकास और सुमित कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर उनके शंकरपुर स्थित किराये के कमरे से चोरी का सारा माल बरामद हुआ। साथ ही, आरोपी विकास के बैंक खाते में जमा 2.50 लाख रुपये को भी फ्रीज करा दिया गया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास (21 वर्ष) निवासी सहारनपुर और सुमित कुमार (27 वर्ष) निवासी सहारनपुर शामिल हैं। दोनों पर सेलाकुई थाने में चोरी के 5 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। आरोपी सुमित कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर हरियाणा और सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के एक अन्य फरार साथी की तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम को मिला इनाम
घटना का सफल अनावरण करने वाली सेलाकुई पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी देहरादून ने टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…