हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: कलियर पुलिस ने 4.62 लाख की अवैध स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.62 लाख रुपये आंकी गई है।
इमलीखेडा के पास चढ़े हत्थे
कोतवाली कलियर पुलिस के अनुसार, बीती 21 जून को पुलिस टीम अब्दाल साहब रोड, इमलीखेडा के पास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
नशे की लत और जल्द अमीर बनने की चाहत
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अंकुश (22 वर्ष), पुत्र फकीरचंद, निवासी पीरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर बताया। पेशे से वेल्डर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे खुद भी नशे की लत है और कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में वह मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में उतर गया था।
मामला दर्ज, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मु0अ0सं0 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशानुसार, जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उप निरीक्षक शहजाद अली, उप निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल इससार, सोनू कुमार, संजय रावत और कांस्टेबल आविद अली शामिल रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…