तनवीर अली हरिद्वार।
नीट (UG)-2026: हरिद्वार में परीक्षा की तैयारी पूरी, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर।
हरिद्वार में नीट (UG)-2026 की परीक्षा के सकुशल और शांतिपूर्ण संपादन के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देशन में परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में, शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में परीक्षा में तैनात पुलिस फोर्स की एक विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई,एसपी क्राइम निशा यादव ने दिए कड़े निर्देश,
परीक्षा की नोडल अधिकारी और एसपी क्राइम, निशा यादव की अध्यक्षता में हुई इस ब्रीफिंग में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बारीक पहलुओं पर चर्चा की गई। एसपी क्राइम ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे तलाशी प्रक्रिया में कोई भी कोताही न बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी अवांछित तत्व के दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।
अनुभव साझा कर किया सतर्क
ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी और एसपी देहात ने भी अपने पिछले अनुभवों को पुलिसकर्मियों के साथ साझा किया। अधिकारियों ने प्रत्येक जवान को उसकी ड्यूटी का महत्व समझाते हुए कहा कि वे मेटल डिटेक्टर और अन्य आवश्यक उपकरणों को समय रहते प्राप्त कर लें और निर्धारित समय से पहले अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंच जाएं ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया जा सके।
12 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार
जनपद हरिद्वार में NEET (UG)-2026 के लिए कुल 12 केंद्रों का चयन किया गया है, जिनमें 8 केंद्र देहात क्षेत्र में और 4 केंद्र नगर क्षेत्र में स्थित हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
सुरक्षा का खाका:
कुल परीक्षा केंद्र: 12
सुरक्षा व्यवस्था: 5 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजन।
तैनाती: पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी।
निगरानी: संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के केंद्रों के आसपास लगातार भ्रमण करेंगे और जोनल प्रभारी (क्षेत्राधिकारी) पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे।
हरिद्वार पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…