तनवीर अली हरिद्वार।
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी,सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने कसी कमर, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने हरिद्वार पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने कमर कस ली है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सतीश कुमार ने हरिद्वार का दौरा किया। उन्होंने मेला नियंत्रण भवन के सभागार में मेला प्रशासन, रेलवे और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की और विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया।
14 जनवरी से 20 अप्रैल तक चलेगा महाकुंभ
बैठक में आगामी वर्ष 14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, रेलवे संचालन, भीड़ प्रबंधन (Crowd Management), सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने कहा,
”कुंभ मेले जैसे विशाल वैश्विक आयोजन में रेलवे की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। भारतीय रेलवे मेला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करेगा।”
भीड़ नियंत्रण के लिए ‘होल्डिंग एरिया’ और तकनीक पर जोर
अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को हर व्यवस्था के केंद्र में रखा जाए। मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
विशेष ट्रेनों का संचालन: प्रमुख स्नान पर्वों पर बढ़ने वाले भारी यात्री दबाव को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों, कोचों और प्लेटफॉर्म प्रबंधन की अग्रिम योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
होल्डिंग एरिया का विकास: स्टेशनों पर पर्याप्त क्षमता वाले सुविधायुक्त होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहां भीड़ को नियंत्रित तरीके से रोककर आगे बढ़ाया जा सके।
हाई-टेक निगरानी: सीसीटीवी निगरानी और कमांड एंड Control सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फैसला लिया जा सके। बैठक के बाद अध्यक्ष ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का खुद निरीक्षण भी किया।
प्रमुख स्नान पर्वों पर 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 के ब्लूप्रिंट की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले अनुभवों और हालिया स्नान पर्वों के विश्लेषण के आधार पर इस बार प्रमुख स्नान पर्वों पर सवा करोड़ से लेकर दो करोड़ तक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चूंकि सबसे ज्यादा श्रद्धालु रेल मार्ग से पहुंचते हैं, इसलिए रेलवे से पर्याप्त विशेष ट्रेनें चलाने और टिकटिंग व्यवस्था को सुगम बनाने का अनुरोध किया गया है।
सुरक्षा और ट्रैफिक का बनेगा ‘एकीकृत प्लान’
रेलवे की तैयारी: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की डीआरएम (DRM) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित यात्री भार को देखते हुए स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार और यात्री मार्गदर्शन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार है।
सुरक्षा और यातायात: आरपीएफ (RPF) के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार ने स्टेशन सुरक्षा और एसएसपी (कुंभ) श्री आयुष अग्रवाल ने भीड़ व ट्रैफिक प्रबंधन के लिए एकीकृत यातायात योजना (Integrated Traffic Plan) की जानकारी साझा की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य), उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक समेत रेलवे, मेला प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…