​रानीपुर विधानसभा में 4.71 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, चमकेगी शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत, ​डबल इंजन सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध, सबका साथ-सबका विकास हमारा मूल मंत्र: आदेश चौहान,

तनवीर अली हरिद्वार।

​रानीपुर विधानसभा में 4.71 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, चमकेगी शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत, ​डबल इंजन सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध, सबका साथ-सबका विकास हमारा मूल मंत्र: आदेश चौहान,

​शिवालिकनगर, सलेमपुर, सीतापुर और कृष्णा विहार कॉलोनी की सुधरेगी व्यवस्था।
​सड़कों का डामरीकरण,

इंटरलॉकिंग टाइल्स और जल निकासी के लिए नालियों का होगा निर्माण।

​हरिद्वार की भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को सरकार की ओर से विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ₹4 करोड़ 71 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन स्वीकृतियों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका, नगर निगम हरिद्वार और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण, पुनर्निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
​क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। क्षेत्र की जनता को मजबूत सड़कें, बेहतर जल निकासी और स्वच्छ वातावरण जैसी मूलभूत सुविधाएं देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत हुए सभी कार्य स्थानीय जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे और इससे हजारों परिवारों का जीवन सुगम होगा। उन्होंने दावा किया कि रानीपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा।
​इस अवसर पर नगरपालिका शिवालिकनगर के सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने भी विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विधायक चौहान की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि पिछले 14 वर्षों में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के चरणबद्ध विकास कार्य धरातल पर उतरे हैं। इस विकास पैकेज की मंजूरी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया है।

​जानें, आपके क्षेत्र में कहाँ और कितना होगा खर्च:

स्वीकृत कार्य और क्षेत्रअनुमानित लागत
टिहरी विस्थापित कॉलोनी (सेक्टर 3, शिवालिकनगर): 3 किमी आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण₹98 लाख
एस क्लस्टर (शिवालिकनगर): 4 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का डामरीकरण (हाटमिक्स)₹85 लाख
सीतापुर क्षेत्र (नगर निगम): जल निकासी हेतु 1 किमी नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग₹95 लाख
सलेमपुर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियां: नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़कों का निर्माण₹93 लाख
कृष्णा विहार कॉलोनी (डैन्सो चौक): आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुदृढ़ीकरण₹98 लाख

You may have missed