तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली कलियर*
पिरान कलियर क्षेत्र से बच्चे चोरी के मामले का पुलिस ने 04 दिन के किया खुलासा*
*तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 07 माह के नाबालिग बच्चे को किया सकुशल बरामद*
*बच्चा अपहरण में दिव्यांग महिला व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम जुटी थी तलाश में*
*महिला की वैशाखियां व अपहृत बालक के हाथों की छः-छः अंगुलियां बनी पहचान का जरिया*
*मां के छलनी आंचल पर हरिद्वार पुलिस ने लगाया मरहम, लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से मासूम सकुशल बरामद*
*भीख में पब्लिक से ज्यादा पैसे लेने के लालच में आरोपियों ने चुराया गया था बच्चा*
*इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल पुलिसिंग फिर बनी खुलासे में मददगार, एसएसपी ने पूरी पुलिस को दी बधाई*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनाक 07.06.26 को वादिया कलसूम खातून पत्नी मौ0 नजीर निवासी मुसीड़ा थाना चरौथ जिला सीतामणी बिहार हाल निवासी कलियर दरगाह परिसर ने थाने पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 07.06.26 को नमाज अदा के दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसके 07 माह के नाती अली रजा को दरगाह परिसर से कहीं ले गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना कलियर पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
शिकायतकर्ता महिला करीब 09 महीने पहले से अपनी दिमागी रुप से अस्वस्थ लड़की रजिया खातून पत्नी असमत, लडके खुशराज पुत्र मौ० नजीर तथा नाती मौहम्मद अली रजा पुत्र असमत उम्र 7 माह को लेकर नई बस्ती कलियर में किराये पर रह रहे थे जो रोज हाजिर के लिए दरगाह में आती थी।
*पुलिस कार्यवाही-*
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर घटना के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर बाहर आता हुआ दिखाई दिया। आवाजाही के संभावित मार्गों से सबूत खंगाल कर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध दिव्यांग महिला व उपरोक्त संदिग्ध पुरुष को चिन्हित कर स्थानीय लोगों से संदिग्धों की पहचान के प्रयास करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया गया।
सामने आए सभी छोटे बड़े तथ्यों को एकसार कर टीम ने मैनुअल पुलिसिंग की मदद से दिनांक 11.06.26 को मुखबिर की सूचना पर लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से एक दिव्यांग महिला और समीर नामक युवक को बच्चे का उपयोग कर भीख मांगते हुए पकड़ा। दिव्यांग महिला की बैसाखी व गोद में रखे बच्चे की दोनों हाथों में 6-6 उंगलियां देख टीम ने सुनिश्चित किया कि यह वही बच्चा है जिसका कलियर से अपहरण किया गया था। टीम ने दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिते हुए उनके कब्जे से अपहृत बच्चे मौ0 अलीरजा को सकशुल बरामद। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
*अपराध का तरीका-*
गहनता से पूछताछ करने पर दिव्यांग महिला ने बताया कि वह बचपन से पोलियो ग्रस्त है और करीब 20 साल पहले पति कि मौत होने के बाद वह भीक्षावृत्ति करने लगी। करीब 02 साल से वह सह आरोपी समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा के संपर्क में थी। समीर के जरीए पिरान कलियर दरगाह में भीख मांगने पर अच्छे पैसे मिलने की बात पता चलने पर वह समीर के साथ कलियर आकर भीख मांगने लगी। इस दौरान छोटे –छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही महिलाओं को अच्छा पैसा मिलता देख दोनों ने दरगाह परिसर से बच्चा चुराने की योजना बनाई।
तय योजना के तहत करीब एक हफ्ते तक एक मानसिक रुप से कमजोर महिला और उसके बच्चे पर नजर रखने के बाद समीर ने दिव्यांग महिला को लण्ढौरा छोड़ दिया व खुद कलियर दरगाह वापस आकर अगले दिन 07.06.2026 की शाम बच्चे का अपहरण कर खुद भी लण्ढोरा पहुंच गया। बच्चे को गोद में रखकर भीख में ज्यादा पैसे कमाने का लालच था लेकिन हरिद्वार पुलिस ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर एक मां को उसका बच्चा सकुशल वापस लौटा दिया।
*विवरण आरोपित-*
1-समीर उर्फ सोनू उर्फ बड़ा पुत्र नूर आलम निवासी गोल्डन कालोनी लण्ढौरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2-एक महिला अभियुक्ता उम्र 45 वर्ष
पुलिस टीम-
1- पुलिस उपाधीक्षक दिव्येश उपाध्याय (प्रभारी कोतवाली कलियर)
2- निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी- सीओ कार्यालय भगवानपुर
3- निरीक्षक रविन्द्र शाह एसओजी रुड़की
4- व0उ0नि0 राजेश बिष्ट- कोत0 कलियर
5- उ0नि0 शहजाद अली- कोत0 कलियर
6- उ0नि0 विनोद गोला (विवेचक)
7- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव –एसओजी रुड़की
8- हे0का0 सोनू कुमार- कोत0 कलियर
9- हे0का0 इसरार अली- कोत0 कलियर
10- हे0कानि0 मनमोहन एसओजी रुड़की
11- कानि0 आबिद अली- कोत0 कलियर
12- म0कानि0 सोफिया अंसारी- कोत0 कलियर
13- कानि0 राहुल कुमार – एसओजी रुड़की
14- का0 महिपाल एसओजी रुड़की
15- का0 अजय काला- एसओजी रुड़की
16- का0 वसीम खान- एसओजी हरिद्वार

More Stories
बिना सत्यापन दौड़ रहे 50 से अधिक ई-रिक्शा सीज,कार्यवाई से मचा हड़कंप, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया महा-अभियान; चारधाम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती,
चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा एक्शन; 15 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, पनीर किया नष्ट, डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा, आपूर्ति और बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने भूपतवाला और दुधाधारी चौक क्षेत्र में की छापेमारी,
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लक्सर के अत्यधिक संवेदनशील गंगदासपुर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा और जल भराव की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,मुख्यमंत्री की घोषणाओं और गत वर्ष के निर्देशों के तहत चल रहे कार्यों की हुई समीक्षा। गेट निर्माण और नाले के चैनलाइजेशन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने के आदेश।