तनवीर अली हरिद्वार।
पिरानकलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद, दोस्ती के चक्कर में और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में बने चोर; दो साल बाद ट्रैक्टर पाकर मालिक के चेहरे पर लौटी खुशी,
पिरान कलियर (हरिद्वार)।
पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। बरामद ट्रैक्टरों में से एक दो साल पहले कलियर क्षेत्र से और दूसरा दो महीने पहले पंजाब से चोरी किया गया था। पुलिस अब इनके चौथे साथी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशानुसार कलियर पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दरियापुर मोड़ पर घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टरों के साथ तीन संदिग्धों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी के होने की बात कबूल की।
चोरी के बाद ऐसे बचते थे पुलिस से:
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोस्ती के चक्कर में और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वाहन चोरी के दलदल में उतरे। वे ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट हटा देते थे और उन्हें देहात (ग्रामीण) क्षेत्रों में मिट्टी ढोने व मजदूरी के काम में लगा देते थे, ताकि हाईवे पर पुलिस चेकिंग से बचा जा सके।
दो साल पहले बंद हो चुकी फाइल को पुलिस ने किया डिकोड
पकड़े गए ट्रैक्टरों में से एक महिंद्रा ट्रैक्टर (UK 17 R 7322) 16 मई 2024 की रात कलियर के मुकर्रबपुर निवासी शफ्फकत के घर से चोरी हुआ था। उस समय पुलिस ने मुकदमा (अपराध संख्या 203/2024) दर्ज कर काफी तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर जनवरी 2025 में कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट (अंतिम रिपोर्ट) भेज दी थी। इसके बावजूद कलियर पुलिस शांत नहीं बैठी और बैकएंड पर काम करती रही। दो साल बाद अपना ट्रैक्टर सुरक्षित पाकर वाहन स्वामी के चेहरे पर खुशी लौट आई।
वहीं बरामद दूसरा बिना नंबर का लाल रंग का स्वराज-855 ट्रैक्टर आरोपियों ने करीब दो महीने पहले नारायणगढ़ (संगरूर, पंजाब) से चोरी करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- अजय कुमार (33 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल, निवासी- ग्राम लिब्बरहेडी, मंगलौर (हरिद्वार)।
- अभिषेक कुमार (21 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी- ग्राम भलसुआ गाज, झबरेड़ा (हरिद्वार)।
- अंकुश (20 वर्ष) पुत्र हंसराज, निवासी- ग्राम फखरहेडी, झबरेड़ा (हरिद्वार)।
फरार आरोपी: इनका चौथा साथी हैप्पी निवासी खजूरी, देवबंद (सहारनपुर) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
बरामदगी का विवरण:
- महिंद्रा 575 ट्रैक्टर (नंबर UK 17 R 7322) – अनुमानित कीमत करीब ₹3,00,000/-
- स्वराज 855 ट्रैक्टर (लाल रंग, पंजाब से चोरी) – अनुमानित कीमत करीब ₹2,50,000/-
सफलता पाने वाली पुलिस टीम:
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक श्री दिव्येश उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल अनंत राम, कांस्टेबल फुरकान अहमद और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…