तनवीर अली हरिद्वार।
ड्रग्स विभाग और सिडकुल पुलिस को मिली सफलता, सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई में 101 ट्रामाडोल कैप्सूल किए बरामद, एक गिरफ्तार, मेडीकल संचालक फरार,
हरिद्वार -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान प्रदेशभर में चर्चा में है। हरिद्वार में भी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन औषधि विभाग की सक्रियता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में लंबे समय बाद ड्रग विभाग की एक कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई में 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में छापेमारी जारी है।
सैकड़ों मेडिकल स्टोरों पर नियमों की अनदेखी।
जानकारों का कहना है कि जिले में कई मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जहां दवा बिक्री के निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा। कई स्थानों पर फार्मासिस्ट की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई की रफ्तार अक्सर अपेक्षा से कम दिखाई देती है।रावली महदूद में हुई बरामदगी ने यह संकेत जरूर दिया है कि विभाग चाहे तो अवैध दवा कारोबार पर प्रभावी प्रहार कर सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह कार्रवाई एक दिन की सुर्खी बनकर रह जाती है या फिर जिले में चल रहे अवैध दवा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान का रूप लेती है।
सबसे बड़ा सवाल
ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हो गए, एक आरोपी भी गिरफ्तार हो गया, लेकिन सवाल यह है कि हरिद्वार में ऐसे कितने मेडिकल स्टोर अभी भी विभागीय निगरानी से दूर हैं और उन तक कार्रवाई की दस्तक कब पहुंचेगी?

More Stories
विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ,भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड STF की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: शेयर बाजार के नाम पर चूना लगाने वाला दबोचा, 55 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड अमृतसर से किया गिरफ्तार,
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 180 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र,स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी हरिद्वार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर आई नजर,