तनवीर अली हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल सेक्टर-2 से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पंजाब के लुधियाना से किया गिरफ्तार, आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर वहां ले जाकर शादी भी कर ली थी, लेकिन पुलिस के चक्रव्यूह से वह बच नहीं सका।
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब भेल सेक्टर-2 से एक नाबालिग बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बिना बताए गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी तुरंत एक्शन में आए और फौरन पुलिस टीम का गठन कर तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। कड़ियों से कड़ियां जुड़ती गईं और पुलिस को ठोस सुराग मिला कि आरोपी अंकुश बालिका को बहला-फुसलाकर पंजाब के लुधियाना ले गया है।

हरिद्वार पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और पंजाब के लुधियाना में छापेमारी कर आरोपी अंकुश को धर दबोचा। पुलिस ने उसके चंगुल से नाबालिग बालिका को पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह बीती 19 मई को बालिका को भगाकर लुधियाना ले गया था, जहाँ उसने नाबालिग से जबरन विवाह कर लिया और एक किराए के मकान में पहचान छुपाकर रह रहा था।
पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल टेस्ट करवाकर और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी अंकुश के खिलाफ पोक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में कई अन्य कठोर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…