तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी और प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव किया है। उपजिलाधिकारियों (SDMs) और अपर जिलाधिकारियों (ADMs) के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए नए आदेश जारी कर दिए गए हैं, योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार की सौंपी गई कमान,
शासन के निर्देशों के बाद, हरिद्वार में लंबे समय से तैनात अपर जिलाधिकारी प्रशासन (ADM Admin) पी.आर. चौहान को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं, उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेन्द्र कुमार ने हरिद्वार के नए अपर जिलाधिकारी प्रशासन (ADM Admin) का पदभार संभाल लिया है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए हैं।
हरगिरि: डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को अब नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
देवेंद्र सिंह नेगी: भगवानपुर के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को अब अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

योगेश सिंह मेहरा: देहरादून से स्थानांतरित होकर हरिद्वार पहुंचे उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी (SDM) हरिद्वार की कमान सौंपी गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ किया है कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किए गए ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। अधिकारियों ने अपने नए पदों पर कार्यभार संभालना भी शुरू कर दिया है।
हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बदले उपजिलाधिकारियों के दायित्व।
पी.आर. चौहान पौड़ी के लिए कार्यमुक्त, जितेंद्र कुमार बने नए ADM प्रशासन।
हरगिरि को मिला नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार।
योगेश सिंह मेहरा बने SDM हरिद्वार, देवेंद्र सिंह नेगी को रुड़की का अतिरिक्त जिम्मा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के प्रशासनिक अमले में किया बड़ा बदलाव, उपजिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए नए आदेश किए जारी, योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार की सौंपी गई कमान,

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…