तनवीर अली हरिद्वार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड राज्यस्तरीय परीक्षा के साथ-साथ ऐसे नकल माफिया पर भी नजर रखी जा रही है जो केंद्र संचालित परीक्षाओं में आधुनिक (हाईटेक) तरीको से नकल कराने में है सक्रिय*
*दिनांकः 13.02.2026 को SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक ओर सदस्य आया एसटीएफ की गिरफ्त में*
*गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर*
* *SSC परीक्षा में नकल करा रहे गिरोह के 03 सदस्यों को पूर्व में भी गिरप्तार कर चुकी है राज्य एसटीएफ**
**गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद की गयी नकल कराने सम्बन्धी कई मिनी ब्लूटूथ डिवाइस, सिम बाक्स, बैटरी, इन्टरनेट राउटर आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस **
*दिनांकः 18.05.2026 को आयोजित होने वाली स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की कान्सटेबल जी.डी. ऑनलाईन परीक्षा में नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी केन्द्र की सुचिता भंग होने की सम्भावना पर केन्द्र सील।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के द्वारा परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोहो/अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ. द्वारा इस सम्बन्ध में विशेष कार्ययोजना बनाकर 02 टीमों का गठन किया गया एवं टीम द्वारा किये जा रहे कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये, जिसके अनुक्रम में टीम द्वारा लगातार इनपुट विकसित कर सतत कार्यवाही के प्रयास से प्रमुख अभियुक्त अभियुक्त ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा उर्फ इन्दर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी शिवराम पार्क नागलैई थाना निहाल विहार दिल्ली को नेहरू ग्राम देहरादून स्थित सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 02 इण्टरनेट राउटर भी बरामद हुए, जिन्हे इसके द्वारा उक्त सैंट जोन्स एकेडमी की लैब में लगाया जा रहा था।
SSC द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में नकल कराने के सम्बन्ध में दिनांक 14.02.2026 को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 धारा 11(1),11(2),12(2),66,111(3),111(4),318(2),61 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 पंजीकृत कराया गया। अभियोग की संवेदनशीलता/तकनीकी अनवेषण को देखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना एसटीएफ द्वारा सम्पादित की जा रही है। एसटीएफ टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उक्त परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह उक्त सदस्य ईश्वरी प्रसाद उपरोक्त को गिरप्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 13.02.2026 को परीक्षा केन्द्र सेन्टर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में SSC द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में सम्पूर्ण नेटवर्किग कर परीक्षा लैब, सर्वर रूम व अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर तैयार किया गया था।
*अभियुक्त से पूछताछ विवरणः-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने दिल्ली में अलग-अलग दुकानों में इलैक्ट्रीकल/नेटवर्किंग का काम सीखा और दिल्ली में ही स्कूलों/कॉलेज व दुकानों में इलैक्ट्रीकल/नेटवर्किंग से सम्बन्धित कामों का ठेका लेता था, जिसमें नितिश कुमार जिसे एसटीएफ. द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है उसके साथ काम करता था। इसी दौरान कोरोना कॉल में इसकी मुलाकात योगेश उर्फ योगी उर्फ इन्द्रजीत उर्फ जैक नाम के व्यक्ति से हुई, जिसका भी उसने लैब बनाने का काम किया था । एम0के0पी0 देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन की लैब के बारे में इसने बताया कि अक्टूबर वर्ष 2024 में योगेश उर्फ योगी उपरोक्त नितिश कुमार के साथ लेकर देहरादून आया इसकी मुलाकात शुभम भटनागर जो महादेव डिजिटल जोन का मालिक है व अंशुल कुमार से करायी। इन सभी के इसके द्वारा उक्त लैब का पूरा सैट अप तैयार किया था। जिसमें सर्वर रूम से इथरनेट केबल का एक अलग कनेक्शन यू.पी.एस. रूम के नीचे बने चेन्बर तक पंहुचाया, जिससे की प्रश्न पत्र के साल्वर कुछ सिस्टमों का रिमोट एक्सेस ले सकें। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 01 लैपटाप, 04 मोबाईल फोन, 14 ब्लूटूथ डिवाइस/रिसिवर डिवाइस, 20 बैटरी, 02 राउटर व फर्जी आई.डी. कार्ड बरामद हुई है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ. ने जानकारी देते हुए यह भी बताया* कि माह नवम्बर/2025 में SSC द्वारा आयोजित टियर प्रथम मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा एवं क्लेरीकल स्टाफ की परीक्षा में हुई नकल के सम्बन्ध में कोतवाली देहरादून में पंजीकृत मु.अ.स. 398/2025 धारा 11(1),11(2),12(2),66,111(3),111(4),318(2),61 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम पंजीकृत हुआ था, जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। उक्त अभियोग में 01 अभियुक्त दीपक निवासी रोहतक, हरियाणा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्त से पुछताछ में कुछ अहम जानकारियां भी दी गयी है अभी तक प्राप्त जानकारी से नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी व कुछ अन्य स्थानों के सर्वर का कम्परोमाईज होना जानकारी में आया है, *उल्लेखनीय है कि स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) के द्वारा 02 दिन बाद सोमवार दिनांकः 18.05.2026 को कान्सटेबल जी.डी. ऑनलाईन आयोजित होने वाली परीक्षा में भी उक्त नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी भी एक परीक्षा केन्द्र है। जिसके सम्बन्ध में तत्कालीक रूप से क्षेत्रीय निदेशक, स्टाफ सलेक्शन कमीशन, दिल्ली को सूचना दी जा चुकी है।* अभियुक्त ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा से पूछताछ में और भी कई अहम जानकारी प्रकाश में आयी है, जिसमें एसटीएफ. द्वारा पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
* ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा उर्फ इन्दर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी शिवराम पार्क नागलैई थाना निहाल विहार दिल्ली*
*बरामदगी*
01 लैपटाप, 04 मोबाईल फोन, 14 ब्लूटूथ डिवाइस मय रिसिवर,
20 बैटरी, 02 इन्टरनेट राउटर 01 फर्जी आई.डी. कार्ड
*एसटीएफ. टीम*
1.श्री परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक
2. निरीक्षक, एन.के. भट्ट
3. उ०नि० दीपक मैठाणी,
4 उ.नि. राजेश ध्यानी
5.मु०आ० सुधीर केसला,
6 का. कादर

More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,