Highly/बहुत ज्यादा ब्याज लगाकर उत्पीड़न करने का आरोप, लाखों वापिस देने के बाद भी, 25 लाख की फिर डिमांड, पीड़ित ने पिरान कलियर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई करने की मांग की, ब्याज वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय व सुरक्षा की लगाई गुहार,

पिरान कलियर। क्षेत्र निवासी अफसर पुत्र गुलाम साबिर ने रुड़की निवासी व्यक्ति पर अत्यधिक ब्याज वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित अफसार निवासी कलियर ने दी तहरीर में बताया कि करीब चार से पांच वर्ष पहले उसने अपनी निजी जरूरत के लिए रुड़की निवासी एक व्यक्ति से चार लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उक्त रकम पर अत्यधिक और अवैध चक्र वृद्धि ब्याज लगाकर उसका आर्थिक शोषण शुरू कर दिया।
वह अब तक करीब 30 लाख रुपये आरोपी को दे चुका है जो मूलधन से कई गुना अधिक है। भारी रकम चुकाने के लिए उसे अपना पुश्तैनी मकान तक बेचना पड़ा। इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद भी आरोपी की नीयत साफ नहीं है और अब वह अवैध पेनल्टी के नाम पर 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है।
पीड़ित ने दी तहरीर, कहा-30 लाख देने के बाद भी मांगे जा रहे 25 लाख रुपये
पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसके और उसके भाइयों की ओर से सुरक्षा के तौर पर दिए गए चेकों का दुरुपयोग करने व झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करता है। लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक दबाव के चलते वह गहरे मानसिक तनाव में है।
तहरीर में पीड़ित ने यहां तक कहा कि वह आत्मघाती कदम उठाने जैसी स्थिति में पहुंच चुका है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने, दिए गए चेक वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसके आधार पर जांच की जाएगी।
अत्यधिक ब्याज लगाकर उत्पीड़न करने का आरोप, लाखों वापिस देने के बाद भी, 25 लाख की फिर डिमांड, पीड़ित ने पिरान कलियर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई करने की मांग की,

More Stories
झबरेड़ी कलां चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को झबरेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगी, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी अमन उर्फ भरोसी; 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद…
2 अक्टूबर को हरिद्वार में होंगे विविध कार्यक्रम, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, राजकीय भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज…
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…