तनवीर अली हरिद्वार।
झबरेड़ी कलां दोहरा हत्याकांड: बहन-प्रेमी के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हत्यारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगी,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी अमन उर्फ भरोसी; 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद…
झबरेड़ा (हरिद्वार)। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने ग्राम झबरेड़ी कलां में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण
उल्लेखनीय है कि बीते 26 सितंबर 2026 को ग्राम झबरेड़ी कलां में आरोपी अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार ने अपनी बहन रूपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना (18 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के प्रेम प्रसंग के कारण समाज में हो रही बदनामी से नाराज होकर उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मृतक सूरज के पिता अशोक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा (बीएनएस धारा 103(1)) दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल नहर पुल पिकेट पर चेकिंग बढ़ा दी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया।
खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया और बूढ़पुर पाल बस्ती मार्ग की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर आरोपी ने दोबारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की।
आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी अमन के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी व दर्ज मुकदमे
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:
- अवैध असलहा: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
- कारतूस: 02 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
- वाहन: 01 बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल
पुलिस कार्यवाही
मुठभेड़ और पुलिस पर हमले के संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली झबरेड़ा में बीएनएस की धारा 109(1) तथा 3/25(1-बी) आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है।

More Stories
2 अक्टूबर को हरिद्वार में होंगे विविध कार्यक्रम, डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, राजकीय भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज…
बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद एक पहले ही जा चुका है जेल, मुखबिरी का शक और ब्लैकमेलिंग बनी शांतरशाह में हैप्पी के कत्ल की वजह…
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और (SMAU) इंटरनेशनल चैंबर्स के तत्वावधान में सिडकुल में आयोजित हुए ‘निधि आपके निकट’सेमिनार में, एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उधमी और विभाग के अधिकारी हुए शामिल, ऑनलाइन व्यवस्थाओं और नए नियमों पर हुई चर्चा…