तनवीर अली हरिद्वार।
सीबीएसई 12th रिजल्ट:दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अगस्त्या सैनी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि युवाओं के लिए मिसाल की पेश, बास्केटबॉल की कोर्ट हो या बोर्ड परीक्षा, हर जगह ‘चैंपियन’ बनकर उभरे देहरादून (RTO)संदीप सैनी के पुत्र अगस्त्या…
देहरादून: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजधानी के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अगस्त्या सैनी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि उन युवाओं के लिए मिसाल पेश की है जो खेल और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाना चाहते हैं।
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
संदीप सैनी और श्रीमती ऋतु त्यागी के पुत्र अगस्त्या अपनी इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को देते हैं। अगस्त्या का मानना है कि घर के सकारात्मक माहौल और माता-पिता के भरोसे ने उन्हें हर मुश्किल विषय को आसानी से समझने में मदद की।अगस्त्या के पिता संदीप सैनी संभागीय परिवहन अधिकारी(RTO)देहरादून है।
बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी भी हैं अगस्त्या
अगस्त्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे केवल किताबी कीड़ा नहीं हैं। वे एक मंझे हुए बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।
बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी भी हैं अगस्त्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे केवल किताबी पढ़ाई तक सीमित नहीं रहे। वे एक बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं।
पिछले वर्ष पुडुचेरी में आयोजित अंडर-16 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
अगस्त्या राज्य और जिला स्तर की कई बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
अगस्त्या सैनी ने बताया की खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और पढ़ाई भविष्य की राह।
मैंने बस दोनों के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की।
शिक्षक आलोक रंजन का रहा मुख्य योगदान
कॉमर्स के कठिन विषयो एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में महारत हासिल करने के पीछे अगस्त्या ने अपने शिक्षक आलोक रंजन की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। अगस्त्या के अनुसार, आलोक रंजन सर की विशेष शिक्षण तकनीक और मार्गदर्शन की बदौलत ही वे इन विषयों में इतना शानदार स्कोर करने में सफल रहे।स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने अगस्त्या की इस दोहरी सफलता (खेल और शिक्षा) पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


More Stories
हरिद्वार में 30 जून की शाम से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई, ,जिला अधिकारी,
सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए एकम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का सफलतापूर्वक हुआ समापन, ”रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने की रखती है क्षमता, — श्री संदीप जैन, प्रबंध निदेशक
झबरेड़ा के खाता खेड़ी में PDA परिवार की बैठक संपन्न, दर्जनों ग्रामीणों ने थामी सपा का दामन