तनवीर अली हरिद्वार।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी द्वारा स्वीकृत शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य का अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यदायी संस्था P.W.D. की टीम तथा यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने, उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण कराने, अटल वाटिका तिराहे का आधुनिक एवं व्यवस्थित रूप से Redesign करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क किनारे White Line मार्किंग कराने के निर्देश भी दिए।
राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के स्थायी समाधान हेतु उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
शिवालिक नगर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था P.W.D. द्वारा आगामी 2 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा तथा रोह नदी पर पुल निर्माण का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण से वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी तथा रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही बरसात के समय रानीपुर रोह नदी में जलभराव एवं आवागमन बाधित होने से लोगों को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उससे भी स्थायी राहत मिल सकेगी।
राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ लगातार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 2027 में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर विकास की इस गति को और आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर कार्य दायी संस्था P.W.D. के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, यातायात पुलिस अधिकारी , नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…