तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली बहादराबाद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, 14 नशेड़ी दबोचे गए, 3 वाहन किए सीज…
*हुड़दंगियों को सख्त नसीहत खुले में शराब पीकर हुड़दंग किया तो कानूनी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

मुख्यालय स्तर से संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में, बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में शराब के नशे में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत दिनांक 03.05.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों/सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
सभी के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर ₹7,000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया साथ ही 03 वाहन सीज किए गए।
सभी आरोपियों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर न तो शराब पिएंगे और न ही दूसरों को पीने देंगे।
*पुलिस टीम*
बहादराबाद पुलिस

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित…
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…