तनवीर अली हरिद्वार।
पिरान कलियर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को 24 घंटे में ही किया गिरफ्तार, जेवरात,नगदी की बरामद…
कोतवाली पिरान कलियर*
*घर था खाली, अंदर घुस अलमारी का ताला तोड़ गहने और नगदी ले उडा था चोर*
*दक्षता का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने मुकदम दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी दबोचा*
*आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न जेवरात और नगदी की बरामद*
*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कड़क कार्यवाही लगातार जारी*
*वर्ष 2024 मे भी अभियुक्त मंगलोर कोतवाली से चोरी के मामले मे जा चुका है जेल*
*आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली मंगलोर मे*
दिनांक 02.05.26 को मेहवड़कला, कोतवाली कलियर निवासी अनिरुद्व सैनी द्वारा कोतवाली कलियर में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 29.04.26 को दिन के समय उनके परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे । जब परिवार जन वापस लौटे,तो घर के मेन गेट का ताला और घर के अंदर आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। इसके साथ ही अलमारी से सोने व चाँदी के जेवरात व नगदी गायब मिली। वादी द्वारा किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में नकबजनी कर चोरी को अंजाम देने की इस घटना की शिकायत पर कोतवाली कलियर पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 305, 331(3) BNS पंजीकृत किया गया।
प्रचलित ऑप्रेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में नकबजनी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने ग्राम मेहवड़कला के आसपास संदिग्धों की आवाजाही टटोलने, स्थानीय लोगों से पुछताछ कर जानकारी जुटाने के साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसके साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग का भी सहारा लिया गया। गांव से आने जाने वाले मार्गो पर लगे 60-70 सीसीटीवी कैमरों को चेक कर फूटेज का अवलोकन किया गया,
कड़ी मेहनत करते हुए पुलिस टीम ने मुकदमा लिखे जाने के 24 घंटे के भीतर दिनांक 03.05.26 की रात धनौरी रोड़ बावन दर्रा के पास बीच वाली नहर पटरी से इलैक्ट्रिक स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नकबजनी की घटना में चोरी किये गए सोने-चांदी के जेवर व नगदी बरामद की गयी। दर्ज मुकदमें में धारा 317(2), BNS की बढ़ोत्तरी कर पकड़े गए आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी गुलशेर ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने नशे/दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए पैसो की जरुरत होने पर उसने दिनांक 29.04.26 की दोपहर मेहवड़कला गांव में एक घर का मेन गेट खुला देख व घर में किसी के मौजूद न होने का पता लगने घर में घुसकर और अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व पैसे चोरी किये और चोरी छिपे नहर पटरी की तरफ से रुड़की तरफ चला गया। पूछताछ में ये भी पता चला है कि वह इससे पहले कोतवाली मंगलौर से भी मंदिर मे चोरी करने के मामले मे एवं आर्म्स एक्ट में भी जेल गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
गुलशेर पुत्र नासिर अली निवासी लण्ढौरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 24/2022 धारा 4/25 A.ACT कोत0 मंगलौर
2.मु0अ0सं049/2023 धारा 4/25 A.ACT कोत0 मंगलौर
3. मु0अ0सं0195/2023 धारा 380,411 IPC कोत0 मंगलौर
4. मु0अ0सं0 146/2024 धारा 380,411 IPC कोत0 मंगलौर
5. मु0अ0सं0 702/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम कोत0 मंगलौर
*बरामदगी-*
1- सोने की चेन (पीली धातु)- 01
2- लेडीज़ अंगूठी सोने की (पीली धातु)- 01
3- जेन्ट्स अंगूठी सोने की (पीली धातु)- 01
4- खोखले दाने/मोती चांदी (सफेद धातु)- 11
5- नगदी ₹4000/-
6- घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी- 01
*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक श्री कमल मोहन भण्डारी
वoउ0नि0 श्री देवेंद्र तोमर
अ0 नि0 श्री विनोद कुमार गोला
हे0कानि0 जमशेद अली
हे0कानि0 सोनू कुमार
कानि0 कैलाश राम
हो0गा0 विक्रम

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित…
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…