तनवीर अली हरिद्वार।
भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: आदित्य राणा हत्याकांड का महज 48 घंटे में किया खुलासा; तीन नामजद आरोपी तमंचा व खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार…
भगवानपुर (हरिद्वार)।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए भगवानपुर क्षेत्र में हुए चर्चित आदित्य राणा हत्याकांड की गुत्थी को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों नामजद आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
क्या था मामला?
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को वादी सागर पुत्र रविन्द्र राणा (निवासी भगवानपुर) ने कोतवाली भगवानपुर में तहरीर दी थी कि उनके भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को पुरानी रंजिश/विवाद के सिलसिले में बातचीत के बहाने अनिल शर्मा के घर बुलाया गया। वहां आरोपियों ने एक राय होकर आदित्य पर देशी तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु०अ०सं० 410/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन व 4 पुलिस टीमों का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा 4 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
पुलिस टीमों ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और संभावित मार्गों पर नजर रखी। तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट के आधार पर आज, 03 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने इमली रोड टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- अनिल शर्मा पुत्र रामपाल
- राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा
- रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा (समस्त निवासीगण: प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार)
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त 1 अदद .315 बोर देशी तमंचा
- 1 अदद खोखा कारतूस
सराहनीय पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक: श्री रितेश साह
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक: गोपाल दत्त भट्ट
- उपनिरीक्षक: मुकेश दत्त नौटियाल, बलराम जोशी
- अपर उपनिरीक्षक: प्रदीप चौहान
- हेड कांस्टेबल: विपिन शर्मा, प्रवीण कुमार
- कांस्टेबल: सुशील तोमर

More Stories
भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वाँ “योग दिवस”: हरिद्वार में गूंजा शंखनाद, 400 साधकों ने लिया योग कार्यक्रम में भाग,”योग दिवस” व विशेष योग कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ आयोजित…
एसटीएफ और देहरादून पुलिस का अवैध कॉल सेंटर पर छापा: 32-स्लॉट सिम बॉक्स बरामद, मैनेजर और रीजनल मैनेजर को किया गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर धोखाधड़ी का हुआ भंडाफोड़,धमकी देकर करते थे वसूली, 30 से अधिक कर्मचारी थे तैनात…
सिडकुल पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन: रावली महदूद में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 6 हुड़दंगी किए गिरफ्तार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाई…