बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जीआरपी रही अलर्ट मोड़ पर, एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देश पर स्टेशन पर चलाया गया सघन चैकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की गहन तलाशी लेकर, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की,
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत सुश्री अरुणा भारती महोदया रेलवे उत्तराखंड के निर्देशन में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान*
आज दिनांक 01/05/2026 को बुद्ध पूर्णिमा स्नान व पूर्णागिरि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों, प्रतीक्षालयों तथा ट्रेनों में विशेष जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की गहन तलाशी ली गई तथा यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने, अपने सामान की स्वयं निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया
जीआरपी पुलिस यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्नान पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
जीआरपी उत्तराखंड पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…