मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

  1. ​मंगलौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: उदलहेड़ी चोरी कांड का 100% माल बरामद, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
  2. ​कांवड़ मेले की रेकी, फिर गाजियाबाद से कार लेकर आए चोर; मंगलौर पुलिस ने दबोचा
  3. ​‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस का एक्शन: वैगनआर कार और जेवरातों के साथ 4 शातिर चोर जेल भेजे गए
  4. छत तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा: मंगलौर पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचे 4 आरोपी,
  5. मंगलौर हरिद्वार)।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम उदलहेड़ी में हुई बंद मकान की सनसनीखेज चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार भी जब्त की है।

​क्या था मामला?

गत 21 अगस्त 2026 को ग्राम उदलहेड़ी निवासी रोहित पुत्र सतपाल ने बंद मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में अज्ञात चोरों के खिलाफ (मु0अ0सं0 411/2026, धारा 305ए BNS) मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने घटना के त्वरित अनावरण के सख्त निर्देश दिए थे।

​कांवड़ मेले के दौरान की गई थी रेकी

सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम मास्टरमाइंड सुधांशु तक पहुंची और पुलिस ने गाजियाबाद से चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि कांवड़ मेले के दौरान आरोपी सुधांशु उदलहेड़ी में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वहां उसने एक खाली पड़े मकान की रेकी की और 6 अगस्त को अपने साथियों को गाजियाबाद से वैगनआर कार (UP-14MT-0350) से बुलाया। रात के समय मकान की छत तोड़कर वे अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

​गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. ​सुधांशु पुत्र जसपाल (निवासी: ग्राम दतियाना, थाना छपार)
  2. ​राहुल पुत्र बाले सिंह (निवासी: सोनिया बिहार, गाजियाबाद)
  3. ​रोहित पुत्र विनोद कुमार (निवासी: बागपत)
  4. ​नितिन कुमार पुत्र राजेश (निवासी: छपार, मुजफ्फरनगर, उ.प्र.)

​बरामदगी:

  • ​पीली धातु (सोना): 01 लॉकेट, 01 जोड़ी टॉप्स, 01 जोड़ी कंगन
  • ​सफेद धातु (चांदी): 06 पाजेब, 03 जोड़ी बिछवे
  • ​घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार (UP-14MT-0350)

​पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अ.उ.नि. गजपालराम, कांस्टेबल तेजपाल, आबिद, रणवीर, शहजाद तथा CIU रुड़की के हे.का. मनमोहन व का. आशीष शर्मा की टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।

You may have missed