तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली मंगलौर,
ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन, हरियाणा के 2 शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की ईको कार व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार की बरामद,
*मंगलौर क्षेत्र से चोरी कर टोल व बैरियर तोड़ते हुए भागे थे आरोपी*
*पुलिस ने मंगलौर से लेकर हरियाणा तक छाने लगभग 500 CCTV कैमरे*
*आरोपी कबड्डी व ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं तथा नशे के आदी है, झूठी शान शौकत के लिये चोरी करते है*
*हरिद्वार पुलिस की अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है*
दिनांक 22.04.2026 को वादी बंटी पुत्र चन्द्रमोहन निवासी डबल स्टोरी, विशाल, नई दिल्ली द्वारा कोतवाली मंगलौर में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुंड मंडी मंगलौर के पास उनकी ईको कार चोरी कर ली गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक विभिन्न स्थानों गुंड मंडी, मंडावली, पुरकाजी, छपार, मुजफ्फरनगर, शामली, शाहपुर, बागपत, कांधला, पानीपत आदि में लगभग 419 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जांच के दौरान आरोपियों की काली स्विफ्ट कार अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजाओं के बैरियर तोड़ते हुए दिखाई दी। चोरी के बाद भी आरोपियों ने हरिद्वार से हरियाणा तक कई टोल बैरियर तोड़कर फरार होने का प्रयास किया।
दिनांक 29.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया तथा चोरी की गई ईको कार और प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।
आरोपी कबड्डी/ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे, नशे की लत और शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
योजना के तहत पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे, गुंड मंडी क्षेत्र में ईको कार को चोरी कर फरार हो गए।
इस सफल कार्रवाई से न केवल अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि दिल्ली से आए पर्यटक को उसका वाहन वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है।
*नाम पता आरोपित*
1. शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा)
2. संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर गली नं. 02, पानीपत (हरियाणा)
*बरामदगी*
1. 01 ईको कार संख्या: DL8CAC-9788
2. 01 स्विफ्ट डिजायर कार (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान
2. उ0नि0 नितिन विष्ट
3. का0 रणवीर सिंह
4. का0 सुधीर
5. का0 अजय काला (CIU रुड़की)
6. का0 महिपाल (CIU रुड़की)

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…